कांग्रेसियो ने स्ट्रांग रूम के बहार लगाया टेंट: EVM की कर रहे हैं रखवाली
शिवपुरी। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव का 3 नवंबर को मतदान हो गया, चुनाव के खत्म होने के बाद नेता अपने परिवार के साथ फुर्सत के पल बिता रहे हैं. लेकिन कार्यकर्ता अब भी पसीना बहाने से पीछे नहीं हैं. प्रत्याशियों के समर्थक अब भी घरों पर आराम नहीं कर रहे हैं बल्कि स्ट्रांग रूम के बाहर पहरेदारी करने में लगे हुए हैं।
शिवपुरी जिले में मतदान संपन्न होने के बाद जब से ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में आए हैं तभी से दोनों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता चार-चार घंटे के हिसाब से स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सीसीटीवी पर बैठकर निगरानी करने में लगे हुए हैं। साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा पर गड़बड़ी की आशंका भी जता रहे हैं। इसी कारण पीजी कॉलेज के सामने टेंट लगाकर वहां बैठे हुए हैं।
स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी पर मौजूद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिस तरीके से पिछले कुछ सालों में बीजेपी ने ईवीएम में हेराफेरी करके जीत दर्ज कराई है उससे हम लोग को आशंका है कि इस चुनाव में भी ऐसी ही कुछ गड़बड़ी हो सकती है। मध्य प्रदेश सरकार की महिला बाल विकास मंत्री और डबरा से प्रत्याशी इमरती देवी तो यह बात अपने बयान में भी कह चुकी हैं कि वह जो सीट चाहेंगी कलेक्टर उन्हें जिता कर देंगे, ऐसे में उनका निगरानी करना आवश्यक है।
शिवपुरी में रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है ऐसे में एक विपक्षी दलों के कार्यकर्ता रजाई ओढ़ कर रात में बैठकर निगरानी करने में लगे हुए हैं। शिवपुरी के शासकीय पीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम के बाहर कार्यकर्ताओं ने डेरा जमा लिया है।

from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3k5WvVY
via IFTTT