Header Ads

Header ADS

खनियाधानां थाने में पदस्थ सिपाही की BIKE सडक किनारे लगे डिवाइडर से टकराई: मौत

शिवपुरी। जिले के खनियाधानां थाने में पदस्थ सिपाही की सडक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा हैं। सिपाही भगडिया भिलाला की उपचुनाव में ड्यूटी थी और चुनाव संपन्न कराने के बाद वह वह घर चला गया था और शुक्रवार को अपने घर से लौट रहा था तभी रास्ते में राजस्थान के कस्बा थाना के पास नेशनल हाईवे 27 पर सडक हादसे में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी जिले के खनियांधाना थाने में पदस्थ सिपाही भगड़ियां भिलाला पुत्र खुमसिंह भिलाला निवासी ग्राम छिकारी थाना फतेहगढ़ जिला गुना की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई है। सिपाही भगडियां भिलाला की उप चुनाव में ड्यूटी थी और मतदान हो जाने के बाद वह दो दिन के लिए अपने घर चला गया था।

शुक्रवार को वह वापस ड्यूटी पर लौटकर आ रहा था । राजस्थान के बारां जिले के कस्बाथाना के नजदीक एनएच -27 पर छैला वाले हनुमान मंदिर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर लोहे के डिवाइडर से टकरा गई ।

हादसे में सिपाही की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । सूचना मिलने पर कस्बाथाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन व सिपाही के पदस्थी थाने में सूचना दी। पीएम के लिए शव शाहबाद भेजा गया जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं।









from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/38geTJn
via IFTTT
Powered by Blogger.