Header Ads

Header ADS

एसपी से शिकायत:मेरे साथ बलात्कार हुआ हैं पुलिस ने मामला दर्ज नही किया हैं - Pohri News

शिवपुरी। पोहरी थाने के पूठ वर्वे गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि गांव के दबंग व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया हैं। पुलिस ने सिर्फ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है । एमएलसी होने के बाद भी पुलिस बलात्कार की धारा नहीं बढ़ा रही है। 

पोहरी थाना पुलिस ने बुधवार को बयान दर्ज कराने के बहाने बुला लिया। यहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना करते हुए धमकाया। आरोपी शिशुपाल धाकड़ व महेश धाकड़ ने उसे पकड़ा था और विशंबर धाकड़ ने मेरे साथ गलत काम किया था। लेकिन पुलिस उक्त आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही हैं।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/378Ix2E
via IFTTT
Powered by Blogger.