Header Ads

Header ADS

SDM के मुंह पर कालिख पोतने वाले कांग्रेस नेता को रासुका के तहत जेल, हड़ताल पर गए अधिकारी

छिंदवाड़ा
एमपी में राजपत्रति अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अधिकारी छिंदवाड़ा की घटना से नाराज हैं। छिंदवाड़ा में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता ने एसडीएम के मुंह पर कालिख पोत दी थी। इस घटना के बाद अधिकारियों में काफी आक्रोश है। वहीं, राज्य सरकार ने यूथ कांग्रेस के नेता बंटी पटेल के ऊपर लगा दिया है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। राजपत्रित अधिकारियों के गुस्से को देखते हुए कांग्रेस नेता बंटी पटेल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून रासुका सहित, आईपीसी धारा 307 के साथ 11 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही 20 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दरअसल, कलेक्टर सौरभ सुमन ने 2008 से 2020 में दर्ज 5 आपराधिक मामलों को आधार मानते हुए बंटी पर यह कार्रवाई की है। कलेक्टर ने लिखा कि बंटी पटेल षड्यंत्रकारी शासन विरोधी होकर दुःसाहस की परिकाष्ठा पर आ गया है। इसलिए उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। राजपत्रित अधिकारी एकजुट
वहीं, एसडीएम के साथ बदसलूकी घटना को लेकर राजपत्रित अधिकारी संघ एकजुट हो चुका है। शनिवार को अधिकारी कर्मचारी सभी संघों क मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया और सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निवेदन किया है।। अधिकारियों ने उन कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने एसडीएम के चेहरे पर कालिख पोतकर सरेआम बेइज्जत किया है। गला भी दबाया
इस मामले में जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश ने पूरे घटनाक्रम की निंदा की है। वहीं, चौरई एसडीएम सीपी पटले का आरोप है कि कालिख पोतने से पहले उनका गला भी दबाया गया है, जिससे वह बुरी तरह आहत है। वहीं, घटना के विरोध में राज्य प्रशासनिक सेवा के चार सौ से ज्यादा अधिकारी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के साथ तहसीलदार पटवारी और आरआई भी शनिवार से हड़ताल पर हैं। गौरतलब है कि छिंदवाड़ा में एसडीएम के मुंह पर कालिख पोतने के मामले पर संघ ने काम बंद कर दिया है। यह सब कोविड-19 की सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सरकारी काम नहीं होंगे। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने मांग की है कि सरकार अफसरों को 3-1 की गार्ड सुविधा मुहैया कराए। मजिस्ट्रेट पावर वाले अफसरों को बत्ती की सुविधा दी जाए।

Source

Powered by Blogger.