Header Ads

Header ADS

विराट कोहली की धांसू फील्डिंग, RCB ने कहा- हमारे पास अल्फाज नहीं

नई दिल्ली (RCB) के कप्तान () की फिटनेस कमाल की है। पांच महीने तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद भी कोहली की फुर्ती में कोई कमी नहीं आई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दुबई टीम के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कोहली एक शानदार कैच लेते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। 31 वर्षीय कोहली अपने दाएं ओर छलांग लगाते हुए गेंद को लपक रहे हैं। फ्रैंचाइजी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया है- 'हम अपने कप्तान की तारीफ करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं।' विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 177 मैचों में 5412 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 37.84 का है और स्ट्राइक रेट 131.61 है। कोहली और एबी डि विलियर्स बैंगलोर की टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं। टीम की बल्लेबाजी काफी हद तक इन दोनों के इर्द-गिर्द ही घूमती है। इसी वजह से उसे कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ा है। टीम ने IPL 2020 में इस समस्या से निजात पाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच को भी अपने साथ जोड़ा है। फिंच को पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा बैंगलोर की इस फ्रैंचाइजी के पास विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल और गुरकीरत सिंह की सेवाएं भी मिलेंगी। वहीं मोईन अली और जोश फिलिप भी टीम का हिस्सा होंगे। बैंगलोर की टीम की गेंदबाजी भी चिंता का विषय रहता है। टीम के युजवेंद्र चहल, उमेश यादव और डेल स्टेन पर काफी जिम्मेदारी होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gWWL7W
Powered by Blogger.