Header Ads

Header ADS

KARERA की पूजा ने PICHHORE के दीपक को जहर देकर मारा है: पिता ने SP से शिकायत की

पिछोर। जिले के पिछोर निवासी एक वृद्ध पिता ने एक शिकायती आवेदन एसपी को देकर आरोप लगाया कि मेरे बेटे को बहू व उसके परिवारजन ने कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया है। पुलिस खुदखुशी का मामला बताकर उसे दवाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार वृद्ध सर्वेश शर्मा उम्र 55 साल निवासी पिछोर ने बताया कि मेरा बेटा दीपक शर्मा उम्र 29 साल वर्ष का विवाह वर्ष 2013 में करैरा के न्यू कॉलोनी निवासी पूजा से हुआ था। शुरू में सब कुछ ठीक चला इसके बाद बहू पूजा बार -बार अपने मायके चली जाती थी और आने में आनाकानी करती थी।

6 जून 2020 को पूजा ने दीपक को फोन लगाकर करैरा बुलाया। शाम को 6 बजे पूजा ने अपनी बहन मंजू के मोबाइल से फोन लगा कर मुझसे कहा दीपक कुछ खाकर उनके घर पर नाटक कर रहा है। इस पर मैंने दीपक से बात कराने को कहा तो उसने बात नहीं कराई, फिर मैंने करैरा में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को भेजा तो पता चला कि दीपक को जहर खिला दिया। रिश्तेदार व दीपक का साला उसे झांसी ले गए , वहां उसकी मौत हो गई।

हर बार पुलिस जांच का आश्वासन देती है

वृद्ध का आरोप है कि दीपक को बहू पूजा व उसकी मां रेखा, साला जितेंद्र , बहन मंजू और संजू शर्मा एवं किराएदार अवधेश जोशी ने जूस में जहर देकर मारा है। सर्वेश का कहना है कि थाने सहित तीन बार एसपी, को आवेदन दे चुका हूं , लेकिन मुझे हर बार सिर्फ जांच का आश्वासन मिलता है। अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की इससे मेरी व मेरी पत्नी की तबीयत खराब हो रही है। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2YTMD9P
via IFTTT
Powered by Blogger.