Header Ads

Header ADS

क्रिकेट में किसी योगी की तरह हैं महेंद्र सिंह धोनी: जवागल श्रीनाथ

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर () ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को क्रिकेट में एक योगी की तरह कहा है। श्रीनाथ का मानना है कि धोनी खुद को नतीजों से बिलकुल सही समय पर अलग कर सकते हैं और यही खूबी उन्हें किसी योगी ( Yogi of Cricket) की तरह बनाती है। धोनी अपनी भावनाओं का इजहार नहीं करते। वह चुपचाप अपना काम करते रहते हैं। और पूर्व भारतीय कप्तान की यही खूबी श्रीनाथ को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। जब चीजें प्लान के हिसाब से न हो रही हों तो दबाव में शांत रहने और धैर्य बनाए रखने की धोनी की खूबी के श्रीनाथ कायल हैं। वह मानते हैं कि धोनी एक उदाहरण तय करते हैं कि इनसान को जीत और हार दोनों में कैसा व्यवहार करना चाहिए और अपनी इसी खूबी के चलते वह लाखों हिंदुस्तानियों का सम्मान हासिल करते हैं। श्रीनाथ ने रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत में कहा, 'एमएस धोनी क्रिकेट में एक योगी की तरह हैं। वह जिस तरह खेल को समझते हैं, किस तरह खुद को नतीजों से अलग रखते हैं। वह जीत के बाद वह खुद को कैसे पेश करते हैं, जिस तरीके से वह कप पकड़ते हैं, सबसे बेशकीमती ट्रोफी भी वह किसी दूसरे को थमाते हैं और अलग हो जाते हैं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3hLg1GV
Powered by Blogger.