Header Ads

Header ADS

नगर पालिका ठेकेदार ने पार्षद पति पर लगाए धमकाने के आरोप

Publish Date: | Fri, 11 Sep 2020 10:00 AM (IST)

जुन्नाारदेव। नगर पालिका परिषद जुन्नाारदेव में पार्षद पति सुधीर लदरे पर नपा के एक ठेकेदार मोहम्मद अरशद ने धमकाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के कार्यालय में शिकायत कर मामले में पुलिस से सुरक्षा दिए जाने संबंधी बात कही है। जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल को 3 सितंबर को सौपे गए शिकायत पत्र में नगर पालिका जुन्नाारदेव के वार्ड क्रमांक 12 में सीसी रोड का निर्माण कार्य कर रहे ए एस इंफ्रा निर्माण कंपनी के संचालक मोहम्मद अरशद ने बताया कि उन्हें नगर पालिका जुन्नाारदेव के वार्ड नंबर 12 में सीसी रोड का निर्माण कार्य मिला है। बीते दिनों उन्हें नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद पति सुधीर लद रें द्वारा फोन पर धमकी दी गई कि तूने किस से पूछकर वार्ड नंबर 12 में टेंडर भरा है। तुझे वार्ड नंबर 12 में सीसी रोड का कार्य नहीं करने दूंगा। शिकायत पत्र में ठेकेदार ने बताया कि उन्हें वार्ड नंबर 12 का टेंडर प्रदान किया गया है। जो कि सीसी रोड निर्माण कार्य कुछ दिनों में प्रारंभ कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य प्रारंभ करने पर किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्ना करने या विवाद उत्पन्ना करने की स्थिति में शिकायतकर्ता ने पार्षद पति की जिम्मेदारी होना बताया है। साथ ही साथ शिकायत पत्र में उन्होंने निर्माण कार्य में मजदूरों को धमकी देना व निर्माण सामग्री चोरी होने पर भी इसकी जिम्मेदारी पर होने की बात कही है फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

इनका कहना

शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में जांच की जा रही है।

राजेंद्र बिसेन,थाना प्रभारी जुन्नाार देव

अज्ञात शव की नहीं हुई शिनाख्त

जुन्नाारदेव। दो दिनों पूर्व पुलिस प्रशासन जुन्नाारदेव की समीपस्थ पंचायत अस्पताल में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस थाना जुन्नाारदेव से प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात मृतक जिसकी उम्र लगभग 55 साल है, चेहरा लंबा इकहरा बदन जो नगर में बीते कई दिनों से मांग कर अपना गुजारा करता था। इसकी मौत 9 सितंबर को हुई। शव दातला ग्राम में पाया गया। जिसे पुलिस द्वारा जुन्नाारदेव शासकीय अस्पताल लाया गया। मृतक के शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

जुन्नाारदेव। सिनेमा रोड वार्ड क्रमांक 6 में निवास करने वाली एक युवती व उसकी माता पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पुलिस ने नगर के एक युवा उबेद सिद्दीकी पिता असलम पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार थाना जुन्नाारदेव से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित युवा के द्वारा सिनेमा रोड में रहने वाली एक नाबालिग युवती व उसकी मां को सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर उन्हें परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने पीड़ित युवती व माता की शिकायत पर आरोपी युवक पर धारा 294, 506 ,354, 354 डी के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source

Powered by Blogger.