Header Ads

Header ADS

जानें- क्यों ट्रोल हो रहे हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी

नई दिल्ली आईपीएल (IPL 2020) शुरू होने के बाद () का नाम हर ओर गूंज रहा है। आखिर गूंजे भी क्यों न 437 दिन के लंबे ब्रैक के बाद कैप्टन कूल मैदान पर जो उतरे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक जगह धोनी ट्रोल भी हो रहे हैं। इसकी वजह है चाइनीज ब्रैंड ओप्पो (Oppo), जिसे धोनी अभी भी प्रमोट कर रहे हैं, जबकि भारत और चीन के संबंध इन दिनों नाजुक हैं और गलवान घाटी में सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है। धोनी ओप्पो के नए विज्ञापन में दिख रहे हैं। इसका टीजर सामने आते ही लोगों का गुस्सा धोनी पर फूट पड़ा है। वह अपने चहेते माही को यहां खरी-खरी सुना रहे हैं। दरअसल ओप्पो इंडिया ने अपने टि्वटर हैंडल पर धोनी का एक टीजर जारी किया है, जिसमें कंपनी ने कहा है कि 24 सितंबर को धोनी के संघर्ष की यात्रा के बारे में बताएगी। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इस मोबाइल कंपनी ने लिखा, 'वह व्यक्ति जिसे हम क्रिकेट मैदान पर मिस कर रहे हैं। असाधारण कप्तान एमएस धोनी हमें सभी बाधाओं को पार कर अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 24 सितंबर को इस भावुक यात्रा को देखने के लिए तैयार रहिए।' लेकिन चीनी कंपनी के साथ धोनी का यह गठबंधन देखकर कई फैन्स नाराज हो गए और उन्होंने माही को देशभक्ति से जोड़कर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'नो मिस्टर कूल, प्लीज चाइनीज ब्रैंड्स को प्रमोट मत कीजिए। हम इस देश (चीन) के प्रति और उनके ब्रैंड्स के प्रति अपना शांत स्वभाव खो चुके हैं।' एक अन्य यूजर ने कंपनी को टैग करते हुए लिखा, 'तुम कभी भारतीय नहीं हो सकते क्योंकि तुम चाइनीज हो। चीन में जन्मे हो, चीन में बड़े हुए हो। चीन में ही निर्मित हुए हो और भारत में असेंबल हो। इसलिए वापस चीन लौट जाइए, क्योंकि यह भारत है चीन नहीं।' एक और अन्य यूजर ने लिखा, 'कितनी शर्म की बात है लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी। क्या आप एस ऐड में अपनी मिलिट्री यूनिफॉर्म भी पहनेंगे।' एक और यूजर ने लिखा, 'चीनी ब्रैंड्स को प्रमोट करने के लिए धोनी को शर्मा आनी चाहिए!! उनके लिए जितना सम्मान था सब खत्म। इससे खराब क्या होगा कि वह खुद को एक फौजी दिखाते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शोक में उन्होंने एक शब्द नहीं कहा, जिन्होंने धोनी की भूमिका निभाई थी। पैसे सब कुछ हैं इनके लिए..... इज्जत, धर्म, देश सब जाए भाड़ में!'


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33K8qT1
Powered by Blogger.