Header Ads

Header ADS

बेरडी, रामाकोना, बिसापुर में विधायक ने बांटे खाद्यान्ना कूपन

Publish Date: | Thu, 17 Sep 2020 04:03 AM (IST)

सौंसर। बुधवार को ग्राम बेरडी, रामाकोना तथा विकासखंड मोहखेड़ की ग्राम बीसापुर में सेवा सहकारी समिति में पात्र हितग्राहियों को सौंसर विधायक विजय रेवनाथ चौरे के हाथों खाद्यान्ना कृपन का वितरण किया गया। आयोजन को संबोधित करते हुए विधायक विजय चौरे ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्ना कूपन मिलना उनका अधिकार है, कोरोना संक्रमण के दौरान बड़े पैमाने पर काम धंधे और छोटे व्यवसाय में बेरोजगारी छाई हुई है, साथी हाल ही में बाढ़ बारिश के कारण भी विधानसभा के अंतर्गत फसल जानवर और मकानों की नुकसानी हुई है मेरे द्वारा निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों मकानों में पहुंचकर निरीक्षण करते हुए अधिक से अधिक पीड़ित किसानों ग्रामीणों को मुआवजा उपलब्ध हो सके इस आशय को लेकर युद्ध स्तर पर रात दिन कार्य जारी है।

केंद्रीय मंत्री का किया स्वागत

फोटो न 10

भाजपा नेताओं ने किया इस्पात राज्य मंत्री का स्वागत

सौंसर। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के छिंदवाड़ा आगमन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र सीमा और सौंसर नगर में केंद्रीय राज्य मंत्री का लोधीखेड़ा पिपला ना वार भाजपा मंडल के कायकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। पूर्व राज्य मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात का स्वागत सत्कार करते हुए सौंसर क्षेत्र के संबंध में जानकारी दी। भाजपा विधानसभा प्रभारी राजेंद्र भक्ते के द्वारा केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री की अगवानी कर भव्य स्वागत किया गया।

104 नवीन हितग्राहियों को पात्रता पर्ची व राशन किट वितरित की गई

जुन्नाारदेव। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत जोड़े गए नवीन पात्र परिवारों को बुधवार को नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में नवीन खाद्यान पात्रता पर्ची और राशन का वितरण किया गया। प्रदेश स्तर पर इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण हुआ जिसे निकाय के सभा कक्ष में टेलीविजन पर दिखाया गया। इसके पूर्व कार्यालय में आयोजित किये गए कार्यक्रम में जुन्नाारदेव विधायक सुनील उइके, पालिका अध्यक्ष पुष्पा साहू, एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे व विष्णु प्रसाद शर्मा ने संबोधित किया।

साथ ही नगर पालिका क्षेत्र के 104 नवीन हितग्राहियों को पात्रता पर्ची व राशन किट का वितरण किया गया।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source

Powered by Blogger.