Header Ads

Header ADS

शासकीय ज़मीन पर कब्ज़ा: ब्लैकमैल कर मारपीट, तोड़फोड़, धोखाधड़ी का मामला दर्ज / SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के करौदी कॉलोनी से आ रही है। जहां शासकीय जमींन पर कब्जा कर लोगों को ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं आरोपीयों ने घर पहुंचकर तोड़फोड़  कर दी। इस मामले की शिकायत दोनों पक्षों ने पुलिस थाना फिजीकल में की। जहां पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार दान सिह गुर्जर पुत्र सीताराम गुर्जर उम्र 50 साल नि. ग्राम ग़ढी बरौद थाना सुरवाया शिवपुरी हाल करोदी काँलोनी ने आरोपी मुन्ना गुर्जर निवासी करोदी काँलोनी,राजू गोयल निवासी सदर बाजार टेकरी ने अपना प्लॉट बताकर एक शासकीय मकान की नौटरी कर दी।

जिसपर पीडित ने कहा कि यह शायकीय जमीन है। इसकी रजिस्ट्री कैसे होगी तो आरोपी ने कहा कि जो भी है यही है। अगर जमींन चाहिए तो यही मिलेगी। 50 हजार दे नहीं तो मकान पर कब्जा कर लेंगे। जिसपर आरोपीयों में जमकर विबाद हुआ। दोनों पक्षो में हुुए विबाद में जमकर तोडफोड हुई।

इस मामले में पुलिस ने पीडित वीरा गुर्जर पत्नि गिर्राज गुर्जर उम्र 26 साल नि. करोदी काँलोनी शिवपुरी की शिकायत पर आरोपी दान सिह गुर्जर,रूप सिह गुर्जर निवासी करोदी काँलोनी, प्रताप गुर्ज निवासी लुहारपुरा शिवपुरी, मनीराम गुर्जर,राजा भईया,राजेन्द्र गुर्जर,पप्पू गुर्जर नि.गण गढी बरौद सुरवाया, अखिलेश गुर्जर नि. पाट खेडा सुरवाया शिवपुरी के खिलाफ धारा 323, 294, 336, 427, 506, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

वही दूसरे पक्ष से दान सिह गुर्जर पुत्र सीताराम गुर्जर उम्र 50 साल निवासी ग्राम ग़ढी बरौद थाना सुरवाया शिवपुरी हाल करोदी काँलोनी की शिकायत पर आरोपी मुन्ना गुर्जर नि.करोदी काँलोनी, राजू गोयल नि. सदर बाजार टेकरी के खिलाफ धारा 420,384,506,34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3fGAGKo
via IFTTT
Powered by Blogger.