Header Ads

Header ADS

बहन को ज्यादा बेहतर इंसान बनाते हैं उनके भाई, ऐसा हम नहीं विज्ञान कहता है

NBT

भाई का जिंदगी में होना यानी लाइफटाइम का दोस्त मिल जाना। वह भले ही बहन को कितना ही तंग करे, लेकिन उसके स्नेह की बराबरी कोई नहीं कर सकता है। भाई न सिर्फ बहन को लाड करते हैं बल्कि वह उन्हें बेहतर इंसान बनने में भी मदद करते हैं। ऐसा सिर्फ हम नहीं बल्कि विज्ञान भी मानता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में और जानकारी।

पुरुषों से बात करने में सहजता और कॉन्फिडेंस

अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में यह दावा किया गया है कि जिन लड़कियों के भाई होते हैं, उन्हें दूसरे पुरुषों से बात करने और उनकी कंपनी में रहने में ज्यादा सहजता होती है। उन्हें यह पता होता है कि उनके सामने या उनकी कंपनी में कैसे बर्ताव या बात की जानी है या नहीं की जानी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे बड़े होने के दौरान न सिर्फ अपने भाई के नेचर को ऑब्जर्व करती हैं, बल्कि उन्हें भाइयों से दूसरे मेल्स को लेकर सलाह भी मिलती रहती है। इन चीजों के कारण लड़की ज्यादा कॉन्फिडेंट भी बनती है।

NBT

लड़कियां बनती हैं ज्यादा दयालु
यूएस की ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी की 2014 में हुई एक स्टडी में कहा गया था कि जिन लड़कियों के भाई होते हैं, वे उन फीमेल्स के मुकाबले ज्यादा दयालु होती हैं, जिनके भाई नहीं हैं। 308 परिवारों पर की गई इस स्टडी में सामने आया कि सिब्लिंग से क्लोज बॉन्ड शेयर करने वाली लड़कियां शेयरिंग, दूसरों की केयर, दूसरों की मदद जैसी दयाभाव वाली चीजों में ज्यादा बेहतर रहती हैं।

NBT

भाई की वो 5 बातें, जो बहनों को बिल्कुल नहीं आतीं पसंद

स्ट्रेस लेवल होता है कम
साल 2011 में हुई एक स्टडी के मुताबिक, जो बहनें अपने भाइयों से बेहद क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं, उन्हें अपने स्ट्रेस का सामना करने और उसे कम करने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह बिना किसी हिचक के अपने इमोशन्स जाहिर कर सकती हैं। इतना ही नहीं भाई से मिलने वाला इमोशनल सपोर्ट भी उन्हें बुरी स्थितियों से लड़ने की हिम्मत देता है। वहीं इसके उलट ऐसे लोग जो अपनी भावनाएं जाहिर नहीं कर पाते, उनके लिए स्ट्रेस ज्यादा घातक साबित हो सकता है।

सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम से जुड़ी इन बातों को जान लगेगा, अरे! ये तो हमारे जैसे ही हैं

बेहतर हेल्थ
अगर आप सेहतमंद हैं, तो इसके पीछे आपके भाई का हाथ हो सकता है। दरअसल, साल 2011 में हुए Edelman Health Barometer सर्वे में यह बात सामने आई कि व्यक्ति की सेहत पर उसके परिवार व करीबियों का काफी असर होता है। इसमें भी सेम ऐज या फिर उम्र में बड़े व छोटे भाई-बहनों का एक-दूसरे पर ज्यादा प्रभाव होता है। खाने की आदतों से लेकर कई चीजों में सिब्लिंग्स एक-दूसरे को कॉपी करते हैं या फिर टोकते हैं, जो उनकी सेहत पर असर डालता है।

Powered by Blogger.