Header Ads

Header ADS

जिन्होंने पार्टी से गद्दारी की उन्हें उपचुनाव में जनता सबक सिखाएगीः दिग्विजय सिंह

छिंदवाड़ा। प्रदेश सरकार शासकीय नौकरी में स्थानीय लोगों को ही अवसर देने की बात कह रही है, लेकिन मेरी सरकार में पहले ही इसे लेकर तबज्जो दी गई। यह बात तामिया में पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि जब वो प्रदेश में मुख्यमंत्री थे तो प्रदेश के युवाओं को शासकीय सेवा में रोजगार के अवसर मिले थे। उपचुनाव को लेकर श्री सिंह ने कहा कि जिन विधायकों ने पार्टी से गद्दारी की जनता उन्हें उपचुनाव में सबक सिखाएगी।

राज्य सभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को छिंदवाड़ा के तामिया पहुंचे। यहां वो रात को निजी रिसोर्ट में रूके, जिसके बाद बुधवार को वो सुबह गोटेगांव के झोतेश्वर रवाना होंगे। दिग्विजय सिंह के अचानक छिंदवाड़ा आने के कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। इसे लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई थी। श्री सिंह होशंगाबाद से पिपरिया होते हुए, मंगलवार शाम 6 बजे तामिया पहुंचे। यूरिया की कालाबाजारी को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने यूरिया कभी प्राइवेट हाथों में नहीं दिया। वर्तमान सरकार खाद बीज व्यापारियों को फायदा पहुंचा रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की तारीफ की

कांग्रेस नेता ने मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रहते हुए वे बेहतर काम कर रहे हैं, इसे लेकर कई लोगों को आशंका थी कि कमल नाथ प्रदेश में ज्यादा समय नहीं दे सकेंगे, लेकिन इस आशंका को गलत साबित करते हुए कमल नाथ ने बेहतर काम किया है।

Source

Powered by Blogger.