Header Ads

Header ADS

डीपी से तार डालने को लेकर खूनी संर्घष, 5 घायल / PICHHORE NEWS

पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम ढला से आ रही है। जहां डीपी से तार डालने को लेकर दो पक्षों में जमकर विबाद हो गया। यह विबाद इतना बढ गया कि दोनों पक्षों से जमकर लात घूसें चले। इस मामले की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार रामसेवक पुत्र लालराम रजक निवासी ढला के घर की लाईट नहीं आ रही थी। जिसके चलते वह ट्रांसफार्मर पर देखने गया था । तार टूटा पड़ा था , जिसे जोड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने लाठी , लुहागियों से हमला कर दिया ।

हमले में स्वयं रामसेवक , नैमी रजक , कल्याण रजक , लालाराम , प्रतापरजक घायल हो गए हैं । चार घायलों को शिवपुरी रैफर किया है । वहीं पुलिस ने एक ही पक्ष के आरोपी सुरेश पाल , महेश पाल , अमरसिंह , संकेत , अरविंद , सोनू , बृजेश , सतीश , नरेंद्र , विकास कपिल , मुकेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3ku4ZHL
via IFTTT
Powered by Blogger.