Header Ads

Header ADS

राष्ट्रीय बजरंग दलग बनाएगा 11 हजार नए सदस्य

Publish Date: | Fri, 28 Aug 2020 04:14 AM (IST)

छिंदवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद-राष्ट्रीय बजरंग दल जिले में 11 हजार नए सदस्य बनाएगा। उक्त निर्णय धूनी वाले दादा मंदिर में बैठक करलिया गया। प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष शिव उसरेठे एवं जिला अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 2 बजे धूनीवाले दादा मंदिर में अहिप की जिला बैठक आयोजित की गई। जिसमें महासदस्यता अभियान चलाने हेतु योजना बनाई गई एवं अधिक से अधिक स्थानों पर संगठन का निर्माण करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला संगठन मंत्री गौरीशंकर भलावी के साथ ही अहिप प्रांत महामंत्री बेटू चंदेल, प्रांत उपाध्यक्ष राजू चरणागर, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष शिव उसरेठे ने सभी युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिले एवं ब्लॉक स्तर पर घोषणाएं की गई। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री ओमप्रकाश यादव, जिला अध्यक्ष हरीश ठाकुर, महामंत्री धर्मेंद्र राजपूत, ग्रामीण अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा, हिंदू हेल्प लाईन जिला अध्यक्ष नीरज राव, गोलू वर्मा, तनिष्क सेठिया, हनी ठाकुर, राज पहाड़े, आकाश ठाकुर, मुकेश रघुवंशी, रंजीत पटेल, आदर्श पटवा, रोशन डेहरिया सहित अन्य उपस्थित थे।

आशारामायण का पाठ सम्पन्ना

छिंदवाड़ा। श्री योग वेदांत सेवा समिति की बहनें इन दिनों महिला आश्रम परिसर एवं गुरूकुल में आशारामायण का पाठ कर रही हैं। गोरखपुर की एक साधिका जो बाल संस्कार केंद्रों की प्रभारी भी है। जिनका नाम मधु दीदी है। इन्होंने संकल्प लिया है कि, संत आशाराम बापू के साथ न्याय हो, उनका स्वास्थ्य ठीक हो, एवं समस्त मानव का कल्याण हो सभी को आध्यात्मिक लाभ शुलभ हो इस उद्देष्य की पूर्ति के लिए 2 लाख 51 हजार पाठ का संकल्प लिया। पाठ की संख्या अधिक होने के कारण उक्त साधिका ने छिंदवाड़ा समिति की बहनों से संपर्क किया। जिसमें छाया सूर्यवंशी एवं दर्शना खट्टर ने 51 हजार पाठ करने का भरोसा दिलाकर मार्गदर्शन किया एवं समिति की सभी बहनों को प्रेरित किया। समिति एवं गुरूकुल की बहनों ने लगभग 20 दिनों में 51 हजार पाठ पूर्ण किए। यह सेवा आगामी 8,10 दिनों तक जारी रहेगी। इस कार्य में साध्वी रेखा बहन, साध्वी प्रतिमा बहन, सुमन दोईफोडे, विमल शेरके, डॉ. मीरा पराड़कर, करूणेषपाल, शकुंतला कराड़े, वनिता सनोडिया, शोभा भोजवानी, कुसुम सूर्यवंषी, दीपिका सूर्यवंशी, रानू तोमर आदि ने सेवाऐं दी।

सिहोरा मढका एवं डांगावानी पिपरिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

छिंदवाड़ा। ग्राम सिहोरामढका एवं डांगावानी पिपरिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं का भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से ग्राम डांगावानी के पूर्व सरपंच पारू कुड़ोपा, ग्राम सिहोरा मढका के प्रदुम्न चंद्रवंशी, अरविन्द चंद्रवंशी, गोविंद चंद्रवंशी, राजाराम चंद्रवंशी, अभिषेक चंद्रवंशी, अज्जू यादव, राधे चंद्रवंशी, निलेश चन्द्रवंशी, कुलदीप चन्द्रवंशी, अरविन्द चंद्रवंशी, संदीप चंद्रवंशी, मोहित चन्द्रवंशी, रोहित चन्द्रवंशी, सचिन चन्द्रवंशी, प्रिंस ठाकुर, सुनील बन्देवार, आकाश चन्द्रवंशी, नन्दलाल चन्द्रवंशी, पवन चन्द्रवंशी, अरूण चन्द्रवंशी, नयन साहू, विक्की साहू, शुभम चन्द्रवंशी, विजय चन्द्रवंशी, गणेश विश्वकर्मा, तुलसीराम चन्द्रवंशी, डागावानी पिपरिया के नारायण साहू, बाबूलाल चन्द्रवंशी, दयाल विश्वकर्मा, टीकाराम चन्द्रवंशी, चरण डेहरिया करनपिपरिया, शिवकुमार वर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source

Powered by Blogger.