Header Ads

Header ADS

दो घंटे की बारिश से फिर लगा गहरानाला में जाम

Publish Date: | Sat, 04 Jul 2020 04:12 AM (IST)

पुलिया के दोनों ओर सड़क पर लगी रही वाहनों की कतार

7 , 8

गहरानाला पुलिया उफान पर

फोटो 9

सड़क पर लगी ट्रक की लंबी कतार

छिंदवाड़ा। जिले में शुक्रवार को हुई बारिश ने तैयारी की पोल खोल कर रख दी। दो घंटे हुई बारिश के कारण रामाकोना के पास गहरानाला पुलिया उफान पर आ गई। यहां पुलिया के दोनों तरफ सड़क वाहनों की लंबी कतार लग गई। सिवनी से आने वाले वाहनों का अतिरिक्त दबाव भी इस मार्ग पर है, जिसके कारण स्थिति गंभीर हो गई। गौरतलब है कि गहरानाला पुलिया का निर्माण सदभावना कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया था, कुछ महीनों में ही पुलिया में दरार नजर आने लगी थी, जिसके बाद पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी, हर साल यहां बारिश के मौसम में इसी प्रकार की समस्या खड़ी हो जाती है। इसके बाद भी अभी तक कोई सुधार कार्य नहीं किया गया है। बीते दिनों भी यहां इसी प्रकार की समस्या खड़ी हो गई थी।

जिले में अभी तक 280.8 मि.मी. वर्षा दर्ज

जिले में अभी तक 280.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 116.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में शुक्रवार को 0.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 3 जुलाई को तहसील तामिया में 6 और जुन्नाारदेव में 3.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिंदवाड़ा में 215.4, मोहखेड में 266.6, तामिया में 258, अमरवाड़ा में 388.6, चौरई में 366.5, हर्रई में 200.2, सौंसर में 286.2, पांढुर्णा में 284.8, बिछुआ में 280.6, परासिया में 272.3, जुन्नाारदेव में 314.2, चांद में 276.5 और उमरेठ में 236 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

किसानों को मौसम के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह

छिंदवाड़ा। आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. विजय पराडकर ने बताया कि शनिवार को को घने बादल रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री. और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री. सेंटीग्रेट के मध्य रहने तथा अधिकतम सापेक्षित आर्द्‌रता 88 प्रतिशत और न्यूनतम सापेक्षित आर्द्‌रता 49 प्रतिशत रहने की संभावना है। हवा पश्चिम दिशा में बहने एवं 13.5 कि.मी. प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। उन्होंने मौसम के अनुसार किसानों को कृषि कार्य करने की सलाह दी है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगाई ड्यूटी

छिंदवाड़ा। कलेक्टर सौरभ सुमन के निर्देशन में वर्षा काल के दौरान बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा के कक्ष क्रमांक-59 में स्थापित जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पूर्व में नियुक्त नगर पालिक निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक भगवानदास नंदनवार की ड्यूटी निरस्त कर उनके स्थान पर नगर पालिक निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक मोतीराम मोहतुरे की ड्यूटी 3 और 4 जुलाई को रात्रि 8 से सुबह 8 बजे तक के लिए लगाई गई है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source

Powered by Blogger.