Header Ads

Header ADS

माइकल जैक्सन का पुनर्जन्म? वीरू ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्लीटीम इंडिया के पूर्व धुरंधर ओपनर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह फैंस के साथ फोटो-वीडियो शेयर करते हैं। उन्होंने शनिवार को भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक शख्स माइकल जैक्सन के अंदाज में जबर्दस्त डांस करता नजर आ रहा है। कोरोना वायरस के कारण भारतीय क्रिकेट और इससे जुड़ी गतिविधियों पर फिलहाल ब्रेक लगा हुआ है। ऐसे में क्रिकेट जगत की दिग्गत हस्तियां सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ रही हैं। पढ़ें, करियर में 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले सहवाग ने शनिवार को एक वीडियो फेसबुक पेज पर शेयर किया। इस वीडियो में एक शख्स कमाल का डांस करता नजर आ रहा है। सहवाग ने उसे माइकल जैक्सन से जोड़ा और लिखा, 'माइकल जैक्सन का पुनर्जन्म।' 41 वर्षीय सहवाग ने 104 टेस्ट मैच में 8586 रन, 251 वनडे में 8273 रन और 19 टी20 इंटरनैशनल मैचों में कुल 394 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट में 23 शतक और 32 अर्धशतक हैं। 'किंग ऑफ पॉप' से मशहूर जैक्सन अमेरिका के पॉप सिंगर थे। उनकी मौत 25 जून, 2009 को उनके लॉस एंजिलिस के घर में हार्ट अटैक से हुई थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YV2KVc
Powered by Blogger.