सर्राफा व्यवसायी को चूना लगाने वाली तीनो चोरनियां गिरफ्तार,करैरा में भी चुकी हैं ऐसा काण्ड / BADARWAS NEWS
लुकवासा। लुकवासा पुलिस ने सराफा व्यवसायी के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले को अंजाम देने वाली महिलाएं ग्वालियर की रहने वाली हैं। पकड़ी गई महिलाओं से लुकवासा के सुनार से लूटा गया हार भी बरामद कर लिया।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी इन महिलाओं ने कोलारस व करैरा में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
लुकवासा में सराफा कारोबारी दुर्गेश पुत्र हरनारायण सोनी की दुकान पर 25 जून को तीन महिलाएं मुंह पर कपड़ा बांधकर आईं। उससे हार दिखाने के लिए कहा। इस पर सुनार ने चार हार महिलाओं को दिखाए। महिलाओं ने सराफा व्यवसायी दुर्गेश को बातों में लगा लिया। एक हार पार कर दिया।
इसके बाद उक्त महिलाएं बिना कुछ खरीदी वहां से चली गईं। जब तक सुनार कुछ समझ पाता, तब तक उसका एक हार 15 ग्राम बजनी कीमत 75 हजार गायब हो गया। दुर्गेश द्वारा महिलाओं को ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुर्गेश की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू की।
इस तरह पुलिस ने पकड़ा ठगी करने वाली महिलाओं को
एसपी राजेशसिंह ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस पर लुकवासा चौकी प्रभारी नीरज राणा, आरक्षक सुरेंद्र राय, हेड कांस्टेबल बृृजेश देवरिया, प्रमेंद्र रावत, मनोज द्वारा घटना स्थल पर खोजबीन शुरू की, जहां पास ही में लगे मोबाइल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, उसमें तीन महिलाएं जाती हुई दिख रही थीं। वीडियो फुटेज देखने के दौरान एक महिला संदिग्ध दिखी।
इस पर उन्होंने बीते महीनों में हुई कोलारस व करैरा में इसी तरह की वारदात को अंजाम देने वाली महिलाओं के वीडियो फुटेज देखे तो मामला क्लीयर हो गया। पुलिस ने तुरंत ग्वालियर दबिश दी और संदेही महिला बबीता पत्नी संजीव जाटव निवासी फूलबाग को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को सभी जानकारी दे दी। लुकवासा व्यवसायी के पास से चुराया गया हार भी पुलिस ने बरामद किया। महिला की निशानदेही पर अन्य महिला अनीता पत्नी जसमंत जाटव निवासी घास मंडी ग्वालियर व तारा पत्नी सूरज जाटव निवासी कुमरपुरा ग्वालियर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2BilCVf
via IFTTT