Header Ads

Header ADS

पटवारी ने दीपक इलेक्ट्रीकल्स के कर्मचारी के साथ की मारपीट, उधारी लेने गया था / Shivpuri news

शिवपुरी। बीते रोज अपने ही आरआई की मारपीट करने वाले पटवारी अभिनव चतुर्वेदी ने शहर के एक व्यवसाई के कर्मचारी की मारपीट कर दी। कर्मचारी पटवारी के घर उधारी के रूपए मांगने गया था। पटवारी ने कमरे में बंद कर उसकी मारपीट कर दी। सिटी कोतवाली ने मामला जांच में ले लिया हैं।

जानकारी के अनुसार दीपक इलेक्ट्रिकल्स निचला बाजार को बिजली फिटिंग के समान के पटवारी अभिनव से 15 हजार रूपए लेने हैंं फर्म मालिक प्रतिदिन पटवारी को फोन लगा रहे थें लेकिन पटवारी फोन रिसीव नही कर रहा था।

बताया जा रहा हैं कि दुकानदार ने अपने कर्मचारी रामनिवास रावत को आर्शीवाद हास्पिटल के पास पटवारी के घर अपने बाकाया पेमेंट के लिए भेजा। शुक्रवार दोपहर जब कर्मचारी उसके घर पर पहुंचा तो बकौल रामनिवास पटवारी ने उसे खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। कमरे में अंदर बंद कर जमकर मारपीट कर दी।

वह लगातार मारपीट कर रहा था और कह रहा था कि 10 दिन पहले और 3 दिन पहले दो और लोगों की पिटाई कर चुका है। तेरी पैसे मांगने की हिम्मत कैसे हुई। रामनिवास का कहना है कि मौके पर मौजूद एक बंटी नाम के कर्मचारी ने उसे बचा लिया बरना पटवारी उसकी जान ले लेता। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी हैं। टीआई बादामसिंह यादव का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2YfFW24
via IFTTT
Powered by Blogger.