ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज के लिए खौलते पानी से स्नान करा दिया:विवाहिता झुलसी / PICHHOREI NEWS
पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाने से आ रही हैं कि थाना अंतर्गत आने वाले गांव में ससुरालियो ने एक विवाहिता पर दहेज न लाने के कारण उस पर खौलता पानी डाल दिया। जिससे विवाहिता झुलस गई। ईलाज के लिए उसे प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राईवेट अस्पताल ने भी इस मामले की सूचना पुलिस को नही दी। मायके वाले पहुंचे जब जाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया और पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार बंदना (30) पत्नी संजीव लोधी निवासी पातीचक थाना मायापुर तहसील खनियांधाना पर उसी के पति संजीव लोधी और ननद रेखा लोधी ने 17 जून की शाम खोलता पानी डाल दिया। बंदना के भाई प्रदीपपाल लोधी का आरोप है कि घटना की रात 8-9 बजे पातीचक गांव से किसी ने फोन किया कि तुम्हारी बहन के साथ घटना हो गई है।
सूचना पर तत्काल गांव पहुंचे तो पता चला कि बंदना को अस्पताल ले गए हैं। शिवपुरी आने पर बंदना का पता नहीं चला। दूसरे दिन 18 जून की सुबह फिर खोजबीन की, तब पता चला कि बंदना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सुबह 11 बजे प्राइवेट अस्पताल पहुंचे और बंदना को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां एमएलसी कराकर बंदना को भर्ती करा दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की है।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3hMHQ1W
via IFTTT
