Header Ads

Header ADS

ठकुरपुरा में नहीं है सिंध की पाइप लाइन, निवासियों ने की पाईप डालने की मांग / SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा वार्डवासियों से भी भेदभाव किया जाने लगा है इसका जीता जागता प्रमाण शहर के वार्ड क्रं.01 ठकुरपुरा में देखने को मिल जाएगा, क्योंकि यहां से सिंध की पाईप लाईन तो गुजरी हैं।

लेकिन वह वार्ड 01 के ग्वाल मोहल्ले में निवासरत लोगों तक नहीं पहुंची है इससे यहां के रहवासियों में नपा के इस रवैये के प्रति गहरी नाराजगी है और रहवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि वह ग्वाल मोहल्ले में सिंध की पाईप लाईन डालें ताकि वह घर-घर होने वाले नल कनेक्शनों को भी ले सकें।

यहां के रहवासी रामसिंह भगतजी, वंशी यादव दुकान वाले, धनीराम पहलवान, भूपेन्द्र दीवान, राजू घोसी, मोहन ग्वाल जूस वाले, चम्पा दूध वाले आदि सहित वार्ड के अन्य लोगों ने नपा सीएमओ के.के.पटैरिया से मांग की है कि वह सिंध जलावर्धन योजना के पानी से वंचित है और उनहें कोंसो दूर से अपने लिए पीने का पानी लाना पड़ रहा है।

ऐसे में सिंध जलावर्धन योजना की जो लाईन ठकुरपुरा क्षेत्र में से होकर गुजरी है उसे ग्वाल मोहल्ले तक भी लाई जाए ताकि लोग इस सिंध जलावर्धन योजना से लाभान्वित हों और इसके लिए वह प्रत्येक घर से कनेक्शन भी कराने को तैयार हैं।

करीब 800 से अधिक घर यहां निवासरत है और यह सभी परिवार सिंध का पानी आने के साथ ही घर-घर 2700 रूपये के होने वाले नल कनेक्शन को लेने के लिए तैयार है। इस ओर नपा से ध्यानाकर्षण और समस्या निराकरण की मांग वार्डवासियों द्वारा की गई हैं।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3eee5Fb
via IFTTT
Powered by Blogger.