Header Ads

Header ADS

व्यापारी की दुकान पर बिकते पकड़ी गई चावल से भरी लोडिंग, सेल्समैन पर मामला दर्ज के निर्देश / KARERA NEWS

करैरा। गरीबो की दुकानो अर्थात उचित मूल्य की दुकानो पर गरीबो में बंटने वाले अनाज की कालाबाजरी रूकने का नाम नही ले रही है। गरीबो का निवाले का बिकने का एक मामला करैरा से सामने आ रही हैं कि सरकारी चावल की 14 बोरी बिकते हुए करैरा तहसीलदार ने पकडी हैं।  

जानकारी के अनुसार करैरा तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा शनिवार की दोपहर 12 बजे एक व्यापारी की दुकान पर पहुंचे। लोडिंग गाड़ी क्रमांक यूपी93एटी5575 उचित मूल्य दुकान के 14 कट्‌टे मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि सेल्समैन शाकिर खान (37) पुत्र हबीब खान निवासी काजी मोहल्ला करैरा उक्त चावल बेचने के लिए व्यापारी की दुकान पर लाया था।

शासकीय उचित मूल्य दुकान वार्ड 6 चांद दरवाजा पर गरीबों में बंटने के लिए चावल सप्लाई किया गया था। लेकिन सेल्समैन चावल की कालाबाजारी करते हुए पाया गया है। बाद में दुकान से दो बोरी चावल और जब्त किया गया है। तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा ने बताया कि मामले में सेल्समैन के खिलाफ करैरा थाने में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3cXImqh
via IFTTT
Powered by Blogger.