समय पर नही आई जननी एक्सप्रेस,आशा कार्यकर्ता ने घर पर ही कराया प्रसव / pohri news
संतोष शर्मा पोहरी। प्रसूता महिलाओं को लाने ले जाने के लिए प्रारंभ की गई जननी एक्सप्रेस योजना धरातल पर फैल साबित हो रही है पोहरी में प्रसूता महिला के परिजनों ने जब जननी एक्सप्रेस 108 नंबर पर फोन किया तो 1 घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई और प्रसूता महिला ने घर पर नवजात को जन्म दे दिया।
जानकारी के अनुसार अभिलाषा पत्नी सुरेश कुशवाह निवासी कटरा मोहल्ला पोहरी
अभिलाषा को जब प्रसव का दर्द होने लगा तो आशा कार्यकर्ता बेनजीर को परिजनों ने फोन कर कर बुलाया तथा जननी एक्सप्रेस के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके एंबुलेंस के लिए कहा गया परंतु फोन करने के 1 घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं आई।
आशा कार्यकर्ता ने घर पर ही अपनी सूझबूझ से और सुरक्षा के साथ प्रसव कराया प्रसव कराने के बाद निजी वाहन से पोहरी अस्पताल तक प्रसूता एवं नवजात को ले जाया गया परंतु अब सवाल उठता है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए और खासकर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक सुरक्षित एवं समय पर पहुंचाने के लिए प्रारंभ की गई जननी एक्सप्रेस योजना धरातल पर नाकाम साबित हो रही है कई प्रसूता महिलाओं को एंबुलेंस सुविधा का लाभ ही नहीं मिल पाता।

from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2UVOLvR
via IFTTT