Header Ads

Header ADS

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह का दौरा आज

छिंदवाड़ा। मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह का गुरूवार को दोपहर छिंदवाड़ा आगमन हो रहा है। राकेश सिंह दोपहर 3.30 बजे सर्किट हाऊस छिंदवाड़ा में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद राकेश सिंह जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, पूर्व विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह, पंडित रमेश दुबे, नानाभाऊ मोहोड़, ताराचंद बावरिया, प्रेमनारायण ठाकुर, नत्थनशाह कवरेती, मारोतराव खवसे, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार, रमेश पोफली, ठाकुर दौलत सिंह, अरूण कपूर, जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, पूर्व महापौर कांता सदारंग, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व उपाध्यक्ष पर्यटन विकास निगम संतोष जैन, जिला महामंत्री ठाकुर प्रियवर सिंह, शिव मालवी, उत्तम ठाकुर सहित पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

Powered by Blogger.