Header Ads

Header ADS

पूर्व मंत्री नाना मोहोड़ ने की राज्यपाल से भेंट

सौंसर। पूर्व मंत्री नाना मोहोड़ ने हाल ही में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके से सौजन्य भेंट की। पूर्व मंत्री मोहोड़ ने लॉक डाऊन में बाहर से आए अप्रवासी श्रमिकों की स्थिति के अलावा सौंसर क्षेत्र में टिड्डियों के हमले से प्रभावित हुए क्षेत्र की जानकारी से राज्यपाल उइके को अवगत कराया। लॉक डाउन के दौरान असहाय एवं गरीबों को अन्नापूर्णा रसोई का संचालन किया गया था जिसमें 3000 लोगों को रोज भोजन बांटा जा रहा था। इस दौरान नाना मोहोड़ के द्वारा राज्यपाल सुश्री अनुसया उईके की ओर से अन्नापूर्णा रसोई को एक लाख रुपयों मदद करने पर आभार व्यक्त किया, राजभवन मे हुई आत्मीय भेंट में पुरूषोत्तम पोतरे उपस्थित थे।

Powered by Blogger.