Header Ads

Header ADS

सर्पमित्रों ने पकड़े सांप-ढाबा, सहित घरों में निकले थे सांप

छिंदवाड़ा। शहर में लगातार सांप निकलने का सिलसिला जारी है। जिसको लेकर रोजाना शहर के सर्पमित्रों द्वारा सांप पकड़े जा रहे है। शनिवार की दोपहर उस समय नागपुर रोड के एक ढाबे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नागिन ढाबे में दिखाई दी। जिसे पकड़ने के लिए तत्काल ही सर्पमित्र पहुंचे और कुछ ही घंटे बाद नागिन को पकड़ लिए। इसके बाद दो अन्य स्थानों से भी सांप पकड़े गए। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

शहर में रोजाना किसी न किसी क्षेत्र में सांप निकल रहे हैं। जिसके चलते शनिवार को शहर में नागपुर रोड स्थित एक ढाबे में सांप दिखाई दिया। इस बीच ढाबे में हड़कंप मच गया। इस बात की सूचना तत्काल ही सर्पमित्र अतुल तुर्के और अभिषेक ठाकुर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने कुछ ही मिनटों में नागिन को पकड़ लिया। सर्प पकड़ने के बाद उसे सर्पमित्र अपने साथ ले गए। इसके साथ ही शहर की श्रीवास्तव कालोनी एवं बिन्द्रा कालोनी में भी सर्पमित्र अतुल और अभिषेक ठाकुर ने सांप ने पकड़े और उन्हें जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

Powered by Blogger.