Header Ads

Header ADS

बरसात के मौसम में बनाइए ये लजीज स्टफ्ड प्याज का पराठा, ये है बनाने की आसान रेसिपी

Onion Paratha -   Image Source : INSTAGRAM/RASOI.POOJA

स्टफ्ड पराठा सभी को पसंद होता है। ये पराठा बरसात और सर्दियों के मौसम में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है। स्टफ्ड पराठे की सबसे खास बात है कि इसके साथ आपको किसी भी सब्जी की जरूरत नहीं पड़ती। इसे आप चाय की चुस्की के साथ भी खा सकते हैं। आज हम आपको प्याज का स्टफ्ड पराठा बनाने की रेसिपी बताएंगे। इसे बनाना बहुत आसान है, जानिए इसे बनाने का तरीका...

सब्जी के लिए बार-बार नहीं एक बार में ही बनाकर रखें लहसुन-अदरक का पेस्ट, स्टोर करने का ये है तरीका

प्याज का पराठा बनाने के लिए जरूरी चीजें

प्याज- महीन कटा हुआ
हरी मिर्च बारीक कटी हुई
धनिया की पत्ती
पिसी धनिया
पिसी लाल मिर्च
नमक
रिफाइंड

बचे हुए चावल से ऐसे बनाइए टेस्टी कचरी, चाय की चुस्की के साथ लगेगी मजेदार

बनाने की विधि- सबसे पहले प्याज के पराठे को बनाने के लिए आटे को मसल लीजिए। आटे में थोड़ा सा नमक जरूर डालें। इसके बाद आटे को थोड़ी देर के लिए फूलने के लिए रख दें। पराठे के अंदर जो प्याज भरना है उसका मटीरियल तैयार कीजिए। एक बर्तन में महीन कटा हुआ प्याज,हरी मिर्च बारीक कटी हुई, धनिया की पत्ती, आधा चम्मच पिसी धनिया, आधे चम्मच से भी कम पिसी लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक मिला लीजिए। इस बात का ध्यान रखिए कि नमक इस पेस्ट में तभी मिलाएं जब आप पराठे बनाने जा रहे हों। ऐसा इसलिए क्योंकि नमक पानी छोड़ता है। 

अब इस आटे की एक लोई लीजिए और उसमें इस प्याज वाले मसाले को भरिए। इसे बेलकर तवे पर सेकिए। अच्छी तरह से जब से पराठा सिक जाए तो गैस को बंद कर दीजिए। वैसे तो ये पराठा चाय के साथ ऐसी ही लजीज लगता है लेकिन आप चाहें तो अचार के साथ भी इसे सर्व कर सकते हैं। 



source https://www.indiatv.in/lifestyle/recipes-stuffed-onion-paratha-know-how-to-make-at-home-onion-paratha-zayaka-720522
Powered by Blogger.