Header Ads

Header ADS

कोरोना काल की सबसे सस्ती और 17 मिनिट में संपन्न हुई शादी / karera news

करैरा। कोरोना काल में जनमानस की लाईफ स्टाईल बदल गई हैं। सोचने का नजरिया भी बदल गया हैं। कोरोना काल जहां लोगो का आर्थिक लॉस हुआ हैं,लेकिन कुछ लोगो को फायदा भी। कोरोना काल में शादीयो में होने वाली फिजूल खर्चो की बन चुकी एक परपंरा को तोड दिया है।

अब शादी बिना खर्चो को हो रही हैं। अब शादिया में अपनी आन बान शान दिखाने की परंपरा भी टूट रही हैं। लोगो का पैसा और समय दोनो ही बच रहा हैंं करैरा में हुई एक शादी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हैं। यह कोरोना काल की सबसे सस्ती और सबसे कम सयम 17 मिनिट में संपन्न हुई है।

यह शादी शादी करैरा के सिरसौद निवासी रमेश झा के सुपुत्र बृजेंद्र कुमार झा बीटेक व ललितपुर निवासी लखनलाल की पुत्री कीर्ति झा बीएससी की बीते रोज हुई। उक्त दोनों परिवार संत रामपाल सतलोक आश्रम बरवाला हिसार हरियाणा के अनुयाई हैं। गुरुदेव की आज्ञा अनुसार बिना दहेज, बिना बराती, बिना घोड़ी, बिना बैंड बाजे साधारण तरीके से रमणी पद्धति से दहेज रहित शादी के बंधन में बंधे। शादी मात्र 17 मिनट में संपन्न हुई।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2Vaj9mm
via IFTTT
Powered by Blogger.