Header Ads

Header ADS

माचागोरा बांध से 31 मई को छोड़ा जायेगा पानी

छिन्दवाड़ा:  जिले की चौरई तहसील की पेंच नदी में बने हुये स्टाप डेम को भरने के लिये पेंच व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत माचागोरा बांध के मुख्य द्वार को 31 मई को प्रात: 11 बजे खोलकर 18 क्यूबिक मीटर प्रति सेंकेंड पानी पेंच नदी में छोड़ा जायेगा। पेंच व्यपवर्तन बांध जल संसाधन संभाग एक के कार्यपालन यंत्री श्री आशीष महाजन ने बताया कि इससे पेंच नदी का जल स्तर बढ़ेगा। उन्होंने बांध के निचले क्षेत्र में रहने वाले ग्रामवासियों से अनुरोध किया है कि नदी तट पर नहीं जायें और निचले क्षेत्र में मवेशी, मोटर पंप और अन्य उपयोगी वस्तुयें नहीं रखें तथा सतर्क रहें।

Powered by Blogger.