डिलीवरी ब्वॉय की मौत, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार, ताकि हो सके खुलासा- Shivpuri News
शिवपुरी। रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम के पास पेड़ से लटके मिले डिलेवरी ब्वॉय की मौत के मामले में पीएम रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
सिटी कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया ने बताया कि उधार पैसों से सट्टा खिलाने और पैसों के लिए दबाव बनाने वाले मां व बेटे के खिलाफ धारा 306 के तहत कायमी पहले ही कर चुके हैं। पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। फिलहाल मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का लग रहा है।
पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अंकित उर्फ गोलू परिहार की 29 नवंबर की रात रेलवे गोदाम के पास पेड से लाश लटकी मिली थी। मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट के आधार पर मां व उसके बेटे द्वारा दबाव बनाए जाने का खुलासा हुआ था।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3pN4L23
via IFTTT
