Header Ads

Header ADS

बादलो ने सूर्यदेव को अवकाश पर भेजा, धूप नही निकलने से सर्दी का सितम जारी, पारा भी लुढका- Shivpuri News

शिवपुरी। दिसंबर माह की शुरूवात से ही बादलो ने सूर्यदेव को अवकाश पर भेजा दिया,जिससे धूप नही निकली इस कारण आमजन की मुश्किले बढ गई। पारा भी 3 डिग्री नीचे लुढक गया हैं। आज 3 दिसबंर को भी सूर्यदेव के अवकाश पर रहने की संभावना हैं।

गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली और तीन बार रुक रुक कर रिमझिम बारिश भी हुई। अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बादल छाने और रिमझिम बारिश से मौसम में ठंडक घुली नजर आई।

शुक्रवार को भी दिनभर बादल छाए रहने की संभावना हैं। इसके साथ ही उत्तर पूर्वी हवा भी 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद हैं ऐसे में अचानक से सर्दी भी बढ़गी। जिसके चलते लोगों को अलाव का सहारा तक लेना पड़ रहा है।

यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट रही जो कि 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही 1 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना रहेगी।

क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। हालांकि इसका इतना असर नहीं रहेगा, जितना कि अरब सागर में बने चक्रवात का रहेगा। यहां कम दबाव का क्षेत्र है इस कारण गुजरात, महाराष्ट्र के तत्पर रहेगा। जिसका असर उत्तर भारत पर होगा और तेज गरज व तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3EmibrA
via IFTTT
Powered by Blogger.