Header Ads

Header ADS

खेत में पानी देने डाल रहे थे पाइप लाइन, देवर-देवरानी ने कर दी मारपीट- Shivpuri News

शिवपुरी। ग्राम सिंघराई में खेत में पानी देने के विवाद पर देवर-देवरानी ने जेठानी की मारपीट कर दी। मामले को लेकर थाने में भी शिकायत की, लेकिन थाने में सुनवाई नहीं हुई तो एसपी ऑफिस आकर शिकायत दर्ज करवाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा कुशवाह पत्नी बृजेंद्रसिंह ने बताया कि बीते रोज खेत में पानी देने के लिए पाइप लाइन डाल रही थी। तब ही वहां पर देवर-देवरानी आ गए और पाइप लाइन डालने से मना किया। इसी बाद पर विवाद हो गया और विवाद इतना बड़ा कि सीमा की मारपीट कर दी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

घटना की शिकायत करने जब सीमा पति के साथ थाने पहुंची तो उसकी शिकायत दर्ज न कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। यहां अस्पताल वालों ने भी पुलिस रिपोर्ट के अभाव में इलाज करने से मना कर दिया। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो पति-पत्नी एसपी के पास पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई जब जाकर कार्रवाई हुई।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3GfDprD
via IFTTT
Powered by Blogger.