Header Ads

Header ADS

IND VS NZ LIVE: मुंबई में मैदान गीला, टॉस में देरी, 9:30 बजे होगा मैदान का मुआयना

मुंबई भारत-न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से शुरू हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कम से कम पहले दिन का खेल खराब होने की संभावना है क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है। याद हो कि कानपुर में खेला गया पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। मुंबई में मैदान गीला, टॉस में देरी बीते दो दिन से मुंबई में लगातार बारिश हो रही थी, ऐसे में आउटफिल्ड गीला है। पिच के आसपास का एरिया, जहां बोलर्स लैंड करते हैं, वहां का हिस्सा भी गीला है। ऐसे में टॉस में देरी होगी। साढ़े 9 बजे मैदान का फिर से मुआयना किया जाएगा। अच्छी बात है कि पिच को कोई नुकसान नहीं हुआ। कप्तान कोहली की टीम में वापसी कप्तान विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट में वापसी की है, जिन्होंने तीन टी-20 और पहले टेस्ट मैच में नहीं खेला था। अय्यर ने पहली पारी (105) में डेब्यू पर शतक बनाया था और इसके बाद दूसरी पारी में 65 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड को रद्द करना पड़ा था अभ्यास सत्र पूरे दिन बुधवार को बारिश हुई थी और हालांकि गुरुवार को बारिश नहीं होने के कारण ग्राउंड्समैन के लिए कुछ राहत थी, न्यूजीलैंड को वानखेड़े में बारिश के कारण अपना अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। शुक्रवार को बारिश और बादल छाए रहने की स्थिति को देखते हुए टीम संयोजन पर विचार हो सकता है। श्रेयस अय्यर खेलेंगे या बाहर बैठना होगा न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में पहले टेस्ट में डेब्यू पर श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी ने भारतीय टीम प्रबंधन को असमंजस की स्थिति में ला दिया है। उन्हें यह तय करना है कि टीम में बल्लेबाजी क्रम में किसको स्थान दिया जाए और किसको नहीं। कोहली और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के सामने यह सवाल है कि टीम में किसे जगह दी जाए और किसे बाहर किया जाए। रहाणे-पुजारा का फॉर्म चिंता का सबब अय्यर को छोड़कर मध्यक्रम में उतरने वाले खिलाड़ियों ने कानपुर में दोनों पारियों में स्कोर में ज्यादा योगदान नहीं दिया। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का खराब फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। अय्यर अच्छी फॉर्म में हैं और कानपुर में अपनी शानदार बल्लेबाजी के बाद काफी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। टीम प्रबंधन को अब यह तय करना है कि क्या वे मौजूदा फॉर्म में कोहली के साथ अय्यर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करते हैं कि पुजारा या रहाणे को बाहर बिठाते हैं। न्यूजीलैंड की अपनी चिंताएं हैं जिस तरह से टीम ने पहला टेस्ट ड्रा कराने के लिए पकड़ बनाई थी, उसे देखते हुए आत्मविश्वास उच्च स्तर पर है, लेकिन उनके मध्य क्रम ने उतनी अच्छी तरह से काम नहीं किया है जितनी उन्हें उम्मीद थी। कप्तान केन विलियमसन और गैरी स्नेड को भी फैसला करना होगा कि क्या स्पिनर को उन्हें छोड़ना है और एक तेज गेंदबाज मैदान में उतारना है। तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा कि उन्हें इस पर अगले 24 घंटे में फैसला करना होगा। न्यूजीलैंड का वानखेड़ें में रेकॉर्ड अच्छा भारत की तरह न्यूजीलैंड का भी वानखेड़े स्टेडियम में अच्छा रेकॉर्ड है। पिछली बार उन्होंने यहां नवंबर 1988 में एक टेस्ट खेला था और उसमें जीत हासिल की थी। विकेट के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि वानखेड़े की पिच गेंद को एक अच्छी उछाल देती है। भारत का स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा। न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम, विल यंग, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, टिम साउथी, नील वैगनर, एजाज पटेल, विल सोमरविले, रचिन रवींद्र , डेरिल मिशेल और मिशेल सेंटनर।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xLA0hq
Powered by Blogger.