वीडियो: अंग्रेज ने किया ऑस्ट्रेलियाई लड़की को प्रपोज, बीच मैच में तालियों से गूंजा स्टेडियम
ब्रिस्बेन आपने पेरिस के एफिल टावर के सामने किसी को प्रपोज करते कई तस्वीरें देखी होंगी, लेकिन स्टेडियम के भीतर अपने दिल की बात बताना नया ट्रेंड है। ऐसा ही वाकया ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच जारी ऐतिहासिक एशेज सीरीज के दौरान हुआ। गाबा में पहले टेस्ट के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को एक कपल देखते ही देखते दुनिया भर में छा गया। इंग्लैंड के रॉब, ऑस्ट्रेलिया की नतालीइंग्लैंड को सपोर्ट करने पहुंचे रॉब हेल ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड नताली को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया। पहले तो नताली थोड़ी चौंकी, लेकिन फिर फौरन प्रपोजल स्वीकार भी कर लिया। इसका वीडियो 7 क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। एशेज से ही शुरू हुई थी मोहब्बत2017 में खेली गई एशेज सीरीज के दौरान बार्मी आर्मी के साथ ऑस्ट्रेलिया गए रॉब की मुलाकात नताली से हुई थी। तभी से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। बार्मी आर्मी ने इन दोनों के बारे में ट्वीट करते हुए ये कहानी सुनाई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे तो क्रिकेट स्टेडियम में इस तरह के प्रपोजल पहले भी हुए हैं, लेकिन रॉब-नताली दोनों अगल-अलग देशों से हैं, यह रिश्ता इस प्रपोजल को और भी खास बनाता है। 2017 में भी हुआ था ऐसा ही प्रपोजल चार साल पहले गाबा के इसी ऐतिहासिक मैदान पर एक कपल मजेदार अंदाज में प्रपोज कर चुका है। तब खेल के दूसरे दिन पूल में माइकल नाम के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड टोरी को शादी के लिए प्रपोज किया था। ऑस्ट्रेलिया की मैच में पकड़ मजबूत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 147 रन ही बना पाई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 425 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। ट्रेविस हेड ने पांचवें नंबर पर उतरकर 152 रन बनाए। ओपनर डेविड वॉर्नर 94 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड 278 रन पिछड़ गया। अब दूसरी पारी के दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक उसने दो विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। वह 171 रन पीछे है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/31HFZbr