सामने आया नया शेड्यूल, मार्च में इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया, युवाओं को मिलेगा मौका!
काबुल भारतीय टीम मार्च में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को इसकी घोषणा की। 2022-23 के लिए जारी फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) में कुल 11 वनडे, चार टी-20 और दो टेस्ट सीरीज को शामिल किया गया है। ये सारी श्रृंखलाएं अगले दो साल में खेली जाएंगी। भारत के अलावा अफगानिस्तान को नीदरलैंड्स, जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड से भी खेलना है। 18 मुकाबले घरेलू सरजमीं पर तो 34 मैच विदेशों में खेले जाएंगे। इसके अलावा एशिया कप 2022, वर्ल्ड टी-20 2022, एशिया कप 2023 और 2023 वर्ल्ड कप में भी अफगानिस्तान दम दिखाएगा। युवा भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा मौका टीम इंडिया लगातार क्रिकेट खेल रही है। ऐसे में प्लेयर्स को आराम देना भी उतना ही अहम है। जानकारों की माने तो भारत अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी बी टीम उतार सकता है। घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। ठीक वैसा ही जैसे श्रीलंका में हुआ था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3DSYjLF