Australia vs England Day 3 Live: ट्रेविस हेड को मिला स्टार्क का साथ, ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया मजबूत
ब्रिसबेन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर शिकंजा मजबूत कर लिया है। पहले दिन इंग्लैंड को 147 पर आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 343 रन बनाए थे। उसके तीन विकेट बाकी थे। ट्रेविस हेड ने सिर्फ 85 गेंद पर अपना शतक पूरा किया था। तीसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया ने पॉजीटिव शुरुआत की है। डेविड वॉर्नर ने 94 रन की पारी खेली। वह शतक तो पूरा नहीं कर पाए लेकिन यहां तक पहुंचने में उन्हें किस्मत का साथ मिला। एक बार वह बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए थे लेकिन वह नो-बॉल थी। वहीं इसके साथ ही वह रन आउट होते हुए बचे। मार्नस लाबुशाने ने भी 74 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन ने तीन विकेट लिए। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स का विकेट गंवा दिया। बादल छाये हुए थे, पिच पर घास थी और ऐसे में रूट का फैसला गलत साबित हुआ। यह 1936 के बाद पहला अवसर था जबकि ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में पहली गेंद पर विकेट गिरा। संयोग से 1936 का मैच भी गाबा में ही खेला गया था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/31QIGXG