9वीं क्लास का छात्र परिक्षा देने घर से निकला,115 किमी दूर शिवपुरी पहुंच गया: बुलानी पडी डायल 100
शिवपुरी। बडा ही अजीब लग रहा है कि कक्षा 9वीं का छात्र अपने घर से परिक्षा देने घर से निकला और 115 किमी की साईकिल से यात्रा का शिवपुरी आ गया और फिर डायल 100 को सूचना देनी पडी,दरसल छात्र रास्ता भटक कर शिवपुरी आ पहंचा,8 घंटे में यह दूरी तय की।
छात्र ने बताया कि वह रैकापुरा में रहता है और कक्षा 9वीं का छात्र है। शुक्रवार की सुबह 9 बजे साइकिल से परीक्षा देने हाईस्कूल तिघरा ग्वालियर के लिए निकला था।
चलते-चलते पता ही नहीं चला और शिवपुरी तक पहुंच गया। तिघरा से शिवपुरी की लगभग दूरी 115 किमी है।
सिटी कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया ने तिघरा थाने संपर्क किया तो पता चला कि छात्र के गायब होने पर परिजनों ने धारा 363 के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस व परिजनों को पता चला तो उन्होंने राहत की सांस ली।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3rx1oyr
via IFTTT
