बीनागंज से खरीदकर शिवपुरी स्मैक बेचने ला रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ा, 3 लाख की स्मैक बरामद- Shivpuri News
शिवपुरी। सिटी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की सुबह बीनागंज से खरीदकर शिवपुरी स्मैक बेचने ला रहे युवकों को पकड़ा है। युवकों के पास पुलिस ने 30ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है। पुलिस ने युवकों को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायाधीश ने दोनों युवकों को जेल भेज दिया।
सिटी कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया को सूचना मिली की एक अपाचे बाइक से दो युवक बीनागंज गुना से स्मैक लेकर शिवपुरी आ रहे है। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस के एसआई दीपक पलिया व एसआई सुमित शर्मा ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बुधवार-गुरुवार की रात गुना वायपास पर चैकिंग लगाई।
चैकिंग के दौरान गुरुवार की सुबह 4 बजे अपाचे बाइक सवार युवक दूर से पुलिस को भागने लगे। जिसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों युवकों को फतेहपुर चौराहा पर पकड़ा लिया। पकड़े गए युवकों की तलाशी ली गई तो फरहान उर्फ अल्ला (32)पुत्र निसार खान निवासी कमलागंज चिलौद के जेब से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई वही उसके साथ बैठे युवक ने अपना नाम आशिम(33)पुत्र इकबाल पठान निवासी इंद्र कॉलोनी बताया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज लिया।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3lxVuJQ
via IFTTT
