वीडियो: एशेज के 139 साल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, स्टार्क ने पहली ही गेंद पर किया कमाल
ब्रिसबेन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज की शुरुआत हो चुकी है। क्रिकेट की इस सबसे पुरानी प्रतिस्पर्धा का इंतजार सारी दुनिया को रहता है। ब्रिसबेन में एशेज 2021 का पहला मैच खेला जा रहा है। बुधवार को इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि पहली ही गेंद पर ने रोरी बर्न्स को बोल्ड कर इंग्लैंड को करार झटका दिया। स्टार्क की इस गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज रोरी ने क्रॉस जाकर गेंद को खेलने की कोशिश की। बाएं हाथ के पेसर मिशेल स्टार्क की गेंद टप्पा खाने के बाद लेग स्टंप की ओर गई। रोरी बहुत ज्यादा क्रॉस हो गए थे और गेंद सीधा जाकर लेग स्टंप से टकराई। उन्होंने गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन वह चूक गए और गेंद जाकर विकेटों से टकराई। एशेज के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार एशेज सीरीज 1882 से खेली जा रही है और ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है कि सीरीज की पहली ही गेंद पर विकेट गिरा हो। इससे पहले साल 1936 में स्टैन वर्थइन्गटन को एरनी मैकॉर्मिक ने आउट किया था। उन्हें बर्ट ओल्डफील्ड ने कैच किया था। यह मैच भी ब्रिसबेन में ही खेला गया था। इसके बाद बुधवार को मिशेल स्टार्क ने रोरी बर्न्स को बोल्ड कर दिया। 1936 के उस मैच में सर डॉन ब्रैडमैन पहली बार कप्तानी कर रहे थे और आज के मैच में पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। चौथी बार पहली गेंद पर विकेटएशेज के 131 साल के इतिहास में ऐसा सिर्फ चौथी बार हुआ है जब मैच की पहली ही गेंद पर कोई विकेट गिरा हो। यानी स्टार्क की उपलब्धि वाकई बहुत बड़ी है। इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न 1894 (बॉलर - आर्थर कॉनिगम) ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, लीड्स 1926 (बॉलर - मौरिस टेट) इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, ब्रिसबेन 1936 (बॉलर - एरनी मैकॉर्मिक) इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, ब्रिसबेन 2021 (बॉलर - मिशेल स्टार्क)
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3y6Jowo