Header Ads

Header ADS

कान की बाली के लिए सिर पर पत्थर पटककर की वृद्ध की हत्याः हत्यारे अज्ञात - kolaras News

कोलारस। खबर जिले के तेंदुआ थाने क्षेत्र के जंगलो से आ रही हैं कि थाना क्षेत्र में आने वाले जंगल मं एक 60 साल के चरवाहे की सिर कुचली लाश मिली है। हत्यारे ने वृद्ध के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या की हैं और कान में पहनी सोने की वाली नौचकर ले गया। 

इस पूरे घटनाक्रम से प्रतीत होता हैं कि वृद्ध की हत्या केवल कान की सोने की वाली लूटने के लिए की हैं। पुलिस को घटना स्थल पर शराब का खाली क्वार्टर,गिलास और नमकीन मिले हैं। पुलिस को हत्या करने वाला पत्थर भी घटना स्थल पर नही मिला हैं। 

जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना अंतर्गत आने वाले मानपुर गांव में निवासरत दाताराम परिहार उम्र 60 साल पुत्र स्वःबांकेलाल परिहार निवासी मानपुर बुधवार को भैंसें चराने गांव से 2-3 किमी दूर जंगल में गया था। शाम को भैंसें तो घर लौट आईंए,लेकिन दाताराम घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजन ढूंढ़ने निकले तो 2 किमी दूर जंगल में दाताराम का शव मिला। किसी ने पत्थर से सिर कुचलकर दाताराम की हत्या कर दी है। 

परिजन ने गौर किया तो दायं कान से सोने की बाली गायब थी। किसी ने कान को नौंचकर बाली निकाली है, जिससे कान फट गया। सूचना पर रात में पुलिस पहुंची और शव को पीएम हाउस भिजवाया। गुरुवार को पीएम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है।

दूसरे चरवाहों से पूछताछ के बाद हो सकता हैं खुलासा
हत्या की घटना के दूसरे दिन गुरुवार को पीएम कराने के बाद तेंदुआ थाना पुलिस शाम को पूछताछ करने मानपुर गांव पहुंची। थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता का कहना है कि परिजन को किसी पर शक नहीं है। इस मामले में हर पहलू पर गौर करके जांच कर रहे हैं। एफएसएल प्रभारी एचएस बरहादिया भी जांच करने पहुंचे। 


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3bFP86V
via IFTTT
Powered by Blogger.