ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के पिता का निधन
नई दिल्ली passes away: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर (Hardik Pandya) के पिता हिमांशु पंड्या () का शनिवार सुबह दिल का दौरा (cardiac arrest) पड़ने से निधन हो गया। हार्दिक के भाई और क्रिकेटर क्रुणाल () बड़ौदा की टीम को छोड़कर घर रवाना हो गए हैं। वह सैयद मुश्ताक अली टूर्नमेंट (Syed Mushtaq Ali T20 Trophy) में खेल रहे थे। क्रुणाल अपने परिवार के पास चले गए हैं और इस वजह से वह टूर्नमेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे। बड़ौदा क्रिकेट असोसिएशन (BCA) के सीईओ शिशिर हतंगड़ी (Shishir Hattangadi) ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है, 'हां, बबल से बाहर चले गए हैं। यह एक निजी क्षति है। बड़ौदा क्रिकेट असोसिएशन इस दुख की घड़ी में हार्दिक और क्रुणाल के साथ है।' मौजूदा सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में क्रुणाल ने 3 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे। उत्तराखंड के खिलाफ पहले मैच में क्रुणाल ने 76 रन की पारी खेली थी। बड़ौदा अपने तीनों मैच जीतकर ग्रुप सी में टॉप पर है। हार्दिक और क्रुणाल पंड्या को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता का अहम रोल रहा है।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39zccSh