मौसी के घर रहने आई नाबालिग गांव के छोरे के साथ गायब:अपहरण का मामला दर्ज - kolaras News
कोलारस। कोलारस के गोरा टीला गांव में मौसी के घर रहने आई 17 साल की नाबालिग लापता हो गई है । गांव से एक युवक भी गायब है । पुलिस ने संदेही युवक पर केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार राजापुर गांव की रहने वाली 17 साल की किशोरी कोलारस के गोराटीला गांव मौसी के घर रहने आई थी । यहां से 12 दिसंबर को नाबालिग लापता हो गई । परिजन व रिश्तेदारों ने कई जगह ढूंढा , जब सुराग नहीं लगा तो कोलारस आने आकर सूचना दी ।
गांव से सुरेंद्र आदिवासी भी उसी दिन से लापता है। परिजन ने सुरेंद्र पर संदेह जाहिर करते हुए नाबालिक को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की शिकायत कोलारस थाना पुलिस से की है। वहीं परिजनों के संदेह पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2M3Gl3Q
via IFTTT