मौसी के घर से गायब हुई 17 वर्षीय किशोरी भिंड से BF के साथ बरामद - kolaras News
कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गोरा टीला से आ रही हैं कि गोरा टीला गांव में अपनी मौसी के यहां रहने आई राजापुर गांव की 17 वर्षीय किशोरी गोरा टीला गांव के छोरे के साथ फरार हो गई थी। परिजनो ने मामले की रिर्पोट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने उसे भिंड से बरामद कर लिया हैं।
जानकारी के अनुसार राजापुर गांव की रहने वाली 17 साल की किशोरी कोलारस के गोराटीला गांव मौसी के घर रहने आई थी। यहां से 12 दिसंबर को नाबालिग लापता हो गई । परिजन व रिश्तेदारों ने कई जगह ढूंढा , जब सुराग नहीं लगा तो कोलारस आने आकर सूचना दी।
गांव से सुरेंद्र आदिवासी भी उसी दिन से लापता था। परिजनों के संदेह पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस ने सोमवार को भिंड से नाबालिग को बरामद कर लिया हैं। संदेही युवक को भी पुलिस ने पकड़ लिया हैं।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3rACU57
via IFTTT