IPL: अबु धाबी में चेन्नै और पंजाब की भिड़ंत, मैच के LIVE अपडेट्स
अबु धाबी तीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल-13 का 53वां मुकाबला अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नै टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। मयंक In, मैक्सवेल Outकिंग्स इलेवन पंजाब टीम में मैच के लिए बदलाव किए गए हैं। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और अर्शदीप को बाहर किया गया है जबकि मयंक अग्रवाल और जेम्स नीशम की वापसी हुई है। वहीं, चेन्नै टीम में भी तीन बदलाव हैं और फाफ, ताहिर और शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई है। चेन्नै के ओपनर शेन वॉटसन, मिशेल सैंटनर और कर्ण शर्मा को बाहर किया गया है। प्लेइंग-XI चेन्नै सुपर किंग्स- फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (wk / c), एन जगदीशन, रविंद्र जडेजा, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लुंगी गिडी और इमरान ताहिर किंग्स इलेवन पंजाब - लोकेश राहुल (wk/ c), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, जेम्स नीशम, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी पंजाब को चाहिए सिर्फ जीत महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन पंजाब के सामने स्थिति थोड़ी मुश्किल बन गई है। प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार किंग्स इलेवन पंजाब को सीएसके के खिलाफ हर हालत में अच्छी जीत दर्ज करनी होगी, जबकि चेन्नै के लिए यह प्रतिष्ठा का ही मुकाबला है। जीत के बावजूद दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भरशुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के हाथों सात विकेट से हराने के बाद पंजाब की उम्मीदों को करारा झटका लगा। केएल राहुल की टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर प्लेऑफ की संभावना प्रबल की थी लेकिन, इस हार के बाद पंजाब का भविष्य अब उसके हाथ में नहीं रह गया है। सीएसके को हराने के बाद भी उसे दूसरे मैचों के नतीजे अनुकूल रहने की दुआ करनी होगी। पहली बार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई चेन्नै जीत के साथ विदा लेना चाहेगी। धोनी की टीम ने आरसीबी और केकेआर के खिलाफ लगातार दो मैच जीते हैं। हेड टु हेड कुल मैच 23 KXIP जीता 9 CSK जीता 14 टॉप परफॉर्मर बैटिंग: KXIP- केएल राहुल (13 मैच, 641 रन), CSK- फाफ डुप्लेसिस (12 मैच, 401 रन) बोलिंग: KXIP- मोहम्मद शमी (13 मैच, 20 विकेट), CSK- सैम कुरन (13 मैच, 13 विकेट)
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34KrSRb