Header Ads

Header ADS

IPL 2020 DC vs RCB: आईपीएल का सबसे रोमांचक मुकाबला, जो जीता वो प्लेऑफ में

अबुधाबी दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Delhi Capitals vs Royal Challengers Banglore) इंडियन प्रीमियर लीग () में सोमवार को जब यहां एक दूसरे का सामना करेंगे तो उनकी निगाहें हार की लय तोड़कर अंकतालिका में शीर्ष दो में जगह बनाने पर टिकी होंगी। हर हाल में जीत दिल्ली और आरसीबी का मैच एक तरफ से क्वार्टर फाइनल जैसा बन गया है। दोनों टीमें लगातार हार से आहत हैं। दिल्ली ने लगातार चार तो आरसीबी ने तीन मैच गंवाये हैं जिससे पता चलता है कि बेहद प्रतिस्पर्धी आईपीएल में चीजें किस तेजी से करवट बदलती हैं। अब ये दोनों टीमें हार का क्रम तोड़कर शीर्ष दो में स्थान बनाने का प्रयास करेंगी जिससे कि उन्हें फाइनल में जगह बनाने के लिये दो मौके मिलें। हारने वाली टीम के पास भी होगा चांसइस मैच में हारने वाली टीम भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है लेकिन इसके लिये उसे अन्य टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। दिल्ली की टीम टूर्नामेंट के पहले चरण में सबसे दमदार नजर आ रही थी लेकिन इसके बाद उसका नाटकीय पतन हुआ। उसने अपनी आखिरी जीत दो सप्ताह पहले दर्ज की थी। उसके बल्लेबाज नहीं चल पा रहे हैं और गेंदबाजी भी पहले हाफ की तरह मारक नहीं दिख रही है। दिल्ली की कमी ओपनिंग जोड़ीदिल्ली की सबसे बड़ी कमजोरी अदद सलामी जोड़ी का अभाव है। पृथ्वी सॉव और अजिंक्य रहाणे ने शिखर धवन के साथ जोड़ी बनायी लेकिन किसी के भी प्रदर्शन में निरंतरता देखने को नहीं मिली। यहां तक कि धवन भी लगातार मैचों में शतक जड़ने के बाद पिछले तीन मैचों में नहीं चल पाये। इन मैचों में उन्होंने 0, 0, 6 रन बनाये। मध्यक्रम की जान हैं पंत मगर नहीं कर रहे कमालदिल्ली की टीम मध्यक्रम में ऋषभ पंत पर निर्भर है लेकिन वह अभी तक किसी भी मैच में रंग में नहीं दिखे। उन्होंने केवल 274 रन बनाये हैं और उनका स्ट्राइक रेट 112.29 है। मुंबई इंडियन्स के हाथों नौ विकेट की हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वच्छंद होकर खेलने की वकालत की। उन्होंने कहा, ‘हमें बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के बारे में सोचना होगा और बेपरवाह रवैया अपनाना होगा। हमें चीजें सरल बनाकर रखनी होंगी और बहुत अधिक नहीं सोचना चाहिए।’ लगातार हार से आहत बैंगलोरआरसीबी भी लगातार हार से आहत है। उसने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों पराजय झेलनी पड़ी थी। लगातार तीन हार के बाद टीम की विराट कोहली और एबी डिविलियर्स पर निर्भरता से जुड़ी चर्चा फिर से शुरू हो गयी है। कोहली और डिविलियर्स पिछले दो मैचों में नहीं चल पाये जिसके कारण टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। आरोन फिंच की जगह शीर्ष क्रम में जगह बनाने वाले जोश फिलिप ने अच्छी शुरुआत की है लेकिन वे इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाये हैं। मौसम भी बदलायूएई में मौसम ठंडा होता जा रहा है और ऐसे में ओस की भूमिका बढ़ गयी है। परिस्थितियों को ध्यान में रखकर टीमें टॉस जीतने पर पहले क्षेत्ररक्षण चुन रही हैं क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करना आसान है। कोहली ने सनराइजर्स के खिलाफ हार का एक कारण इसे भी माना था। संभावित प्लेइंग XIदिल्ली कैपिटल्स श्रेयस अय्यर (कप्तान), कैगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर, पृथ्वी सॉव, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, एनरिच नॉर्जे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरविराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोहम्मद सिराज, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, इसुरु उदाना, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3mJW310
Powered by Blogger.