शिवम दुबे ने जलाए दिवाली पर पटाखे, लोगों ने साधा विराट कोहली पर निशाना
नई दिल्ली पूरे देश ने शनिवार (14 नवंबर) को दिवाली का त्योहार मनाया। क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी इस मौके पर अपने फैंस को बधाई दी। मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर संदेश देकर फैंस को इस त्योहार पर मुबारकबाद दी। विराट कोहली, सचिन तेंडुलकर और अन्य कई बड़े खिलाड़ियों ने अपने चाहने वालों के साथ इस मौके पर खुशियां साझा कीं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी दिवाली पर फैंस को बधाई दी। उन्होंने फैंस को बधाई देने के साथ ही पटाखे जलाते हुए अपनी तस्वीर साझा की। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद लोगों ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और भारत के कप्तान विराट कोहली पर निशाना साधना शुरू कर दिया। दूबे के ट्वीट्स पर फैंस का निशाना शिवम दुबे के ट्वीट ने कई फैंस ने मजे लिए। उन्होंने अपने कप्तान की सलाह नहीं मानने पर दुबे की तस्वीरों पर मजाकिया ट्वीट भी किया। असल में दिवाली के दिन विराट कोहली ने वीडियो पोस्ट कर लोगों से पटाखे नहीं जलानेका अनुरोध किया था। विराट ने लोगों से गुजारिश की थी कि वे पर्यावरण की बेहतरी के लिए इस त्योहार पर पटाखे न जलाएं और इसे साधारण दीया और मिठाई के साथ मनाएं। कोहली ने अपने वीडियो में कहा, 'आपको और आपके परिवार को दिवाली की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि ईश्वर आपके घर में शांति, संपन्नता और खुशियां लेकर आए। याद रखें पर्यावरण को बचाने के लिए पटाखे न जलाएं और अपने घर पर प्रियजन के साथ दीए और मिठाई के साथ इस पवित्र त्योहार को मनाएं।' कोहली के वीडियो पर लोगों ने निशाना साधते हुए उन्हें कहा था कि वह लोगों को न बताएं कि दिवाली कैसे मनाई जाए। इसके बाद दुबे की तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने मजाकिया रिऐक्शन दिया। लोगों ने यहां तक लिखा कि दुबे पटाखे जला रहे हैं और इस वजह से उन्हें आरसीबी की टीम से बाहर भी होना पड़ सकता है।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ntypq0