Header Ads

Header ADS

विराट का दिवाली पर 'पर्यावरण बचाने' का मेसेज, अनुष्का हो गईं ट्रोल!

नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन ने फैंस और अपने चाहने वालों को शनिवार को दीपावली के मौके पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक वीडियो मेसेज शेयर किया जिसमें इस त्योहार पर पटाखे ना जलाने की बात कही। कुछ लोगों को यह नागवार गुजरा कि उन्होंने त्योहार को लेकर यह बात कही तो कुछ ने उनकी पत्नी और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस को भी निशाना बना लिया। विराट ने वीडियो में कहा, 'आप सभी को मेरे और परिवार की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको खुशियां, शांति और समृद्धि दे। प्लीज याद रखिए कि इस दिवाली पटाखे ना जलाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखें। अपने परिवार और प्यार करने वालों के साथ घर पर इस त्योहार का आनंद लें। दीया जलाएं और मिठाइयों से दीपावली मनाएं। ख्याल रखिए।' कुछ लोगों को यह मेसेज सही नहीं लगा और उन्होंने विराट के साथ-साथ अनुष्का को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि विराट और अनुष्का के पास प्राइवेट जेट है जो 3 घंटे में ही इतना कार्बन डाइऑक्साइड निकालता है, जितना एक इंसान सालभर में। पढ़ें, कुछ ने कहा कि विराट उन्हें पटाखे ना जलाने की सीख ना दें, क्योंकि यह एक त्योहार है। कुछ ने इसे सनातन धर्म से भी जोड़ लिया। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का के इस मेसेज को कुछ ने इसे गरीब दुकानदारों से भी जोड़ दिया। कुछ ने विराट और अनुष्का के साथ खड़े होने की भी बात कही। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग 'आई स्टैंड विद विराट' (#IStandWithVirat) का भी इस्तेमाल किया।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UvxhG5
Powered by Blogger.