Header Ads

Header ADS

मैदान पर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे इरफान पठान, इस टीम के साथ हुआ करार

कोलंबो भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने रविवार को बताया कि वह (एलपीएल) में कैंडी टस्कर्स फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलेंगे। कैंडी की इस टीम में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल, स्थानीय खिलाड़ी कुसाल परेरा, श्रीलंका के टी20 विशेषज्ञ कुसाल मेंडिस और नुवान प्रदीप तथा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट भी शामिल हैं। सभी फॉर्मेंट से ले चुके हैं संन्यासश्रीलंका के पूर्व कप्तान हसन तिलकरत्ने भी कैंडी के कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं। इस साल के शुरू में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले इरफान ने भारत की तरफ से 29 टेस्ट, 120 वनडे ओर 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। क्या कहा पठान ने इरफान ने एलपीएल द्वारा जारी किये गये बयान में कहा, ‘मैं एलपीएल में कैंडी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। हमारी टीम में कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं और मैं लीग में खेलने के लिये तैयार हूं।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ef1272
Powered by Blogger.