देखें: कोहली का धांसू कैच, हवा में डाइव लगाकर एक हाथ से लपका, वीडियो वायरल
सिडनीभारतीय कप्तान () दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डरों में शामिल किए जाते हैं। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए सिडनी पहुंच चुकी है। वहां टीम क्वारंटीन होने के साथ ही प्रैक्टिस भी कर रही है। बीसीसीआई ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया, कप्तान कोहली एक हाथ से कैच लपकते दिख रहे हैं। दरअसल, टीम इंडिया फील्डिंग की प्रैक्टिस कर रही थी। वीडियो में वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा मनीष पांडे रनिंग करते हुए और सफेद गेंद से हाई कैच लेते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा और सभी प्रारूपों में टीम के कप्तान विराट कोहली को लाल गेंद से कैच लेते हुए देखा जा सकता है। भारतीच टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। पुजारा के अलावा अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी साव, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज भी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। रोहित शर्मा भी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वह इस समय भारत में ही हैं और मांसपेशियों में खिंचाव को लेकर अपने रीहैब में लगे हैं। वह रीहैब पूरा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। भारतीय टीम इस समय 69 दिन के ऑस्ट्रेलियाई दौर पर है। दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से हो रही है। सीरीज का पहला मैच 27 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35u2ShE