Header Ads

Header ADS

सुबह घर से निकले युवक की लाश जंगल में पेड पर लटकती मिली - Pohri News


पोहरी। खबर जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड अंतर्गत आने वाले गांव ठगोसा से आ रह हैं कि गांव में निवासरत एक युवक सुबह किसी काम से अपने घर से निकला और उसकी लाश देर शाम जंगल में पेड पर लटकती मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया हैं। 

जानकारी के अनुसार भरत ( 33 ) पुत्र गनपत पाल निवासी ठगोसा शुक्रवार की सुबह घर से निकला था। इसके बाद पूरे दिन उसके बारे में पता नहीं चला। शाम 6 बजे किसी ने परिजनों को बताया कि भरत पाल ने जंगल में कल्याण का नाला पर पेड़ से फांसी लगा ली हैं। 

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कदमई के पेड़ से फांसी लगाई थी, उसकी डाली भी ज्यादा बजन की वजह से टूटकर गिर गई । परिजन भरत को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया हैं।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/31f8uJX
via IFTTT
Powered by Blogger.